

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Latest News: Cockroach Janata Party's Instagram account is active again, founder Abhijeet Dipke said,
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वाली कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि उन्होंने अपनी पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट का कंट्रोल दोबारा हासिल कर लिया है। अकाउंट वापस मिलने के बाद अभिजीत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “हम वापस आ गए हैं, तुम भूल गए थे कि हम जिंदा रहने के लिए क्या कर सकते हैं।” पोस्ट के साथ उन्होंने कॉकरोच की तस्वीर भी साझा की।
इससे पहले शनिवार को अभिजीत दीपके ने दावा किया था कि उनका पर्सनल और पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है।
इसी बीच अभिजीत दीपके ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने फॉलोअर्स से जुड़ा डेटा भी साझा किया। उन्होंने दावा किया कि उनके 94 प्रतिशत से अधिक फॉलोअर्स भारत से हैं। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से सवाल पूछा कि भारतीय युवाओं को पाकिस्तानी क्यों कहा जा रहा है।
दरअसल, रिजिजू ने हाल ही में X पर एक पोस्ट करते हुए बिना किसी नाम का उल्लेख किए लिखा था कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस समूह से फॉलोअर्स जुटाते हैं, जबकि भारत में ही पर्याप्त युवा मौजूद हैं। उन्होंने कहा था कि भारत विरोधी समूहों से मदद लेने की कोई जरूरत नहीं है।
अभिजीत दीपके ने शनिवार को यह भी दावा किया था कि उनकी पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट बंद कर दी गई है। उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा था कि वेबसाइट पर करीब 10 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 6 लाख लोगों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली याचिका पर हस्ताक्षर किए थे।
हालांकि रविवार तक भी वेबसाइट चालू नहीं हो सकी। वेबसाइट खोलने पर “This Site Can’t Be Reached” का संदेश दिखाई दे रहा है।
अकाउंट हैकिंग विवाद के बीच भी Cockroach Janata Party के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स तेजी से बढ़े हैं। रविवार दोपहर तक पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या 2.27 करोड़ पहुंच गई। वहीं, अभिजीत दीपके के X अकाउंट पर 2.18 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं।
सोशल मीडिया पर इस पूरे घटनाक्रम को लेकर लगातार चर्चा जारी है और यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।