

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: Sunny Deol's 'Partition 1947' Motion Poster Released, The Painful Story of Independence and Partition to Hit the Screens on August 14
मुंबई। आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। फिल्म में अभिनेता सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मोशन पोस्टर के रिलीज होते ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ गया है। देश के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौर में साहस, संघर्ष और मानवता की अनकही दास्तान को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करेगी। निर्माताओं के अनुसार यह फिल्म उस समय की परिस्थितियों और एक ऐसे नायक की कहानी को सामने लाएगी, जिसने नफरत और भय के माहौल में भी साहस और उम्मीद का रास्ता चुना।
फिल्म में सनी देओल के साथ शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। मेकर्स का दावा है कि फिल्म में भावनात्मक कहानी के साथ दमदार अभिनय देखने को मिलेगा।
‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए राजकुमार संतोषी और सनी देओल की चर्चित जोड़ी करीब 30 साल बाद एक बार फिर साथ काम कर रही है। इससे पहले दोनों ने ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी थीं, जिन्हें आज भी हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्मों में गिना जाता है।
फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी दिग्गज संगीतकार ए.आर. रहमान ने संभाली है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित कर रहे हैं।
मेकर्स ने फिल्म को 14 अगस्त 2026 को रिलीज करने का फैसला किया है, जो भारत के विभाजन की ऐतिहासिक तारीख से जुड़ा दिन है। माना जा रहा है कि यह फिल्म उस दौर की त्रासदी, संघर्ष और मानवीय संवेदनाओं को एक नए दृष्टिकोण से दर्शकों के सामने पेश करेगी।
मोशन पोस्टर में दिखाए गए भावनात्मक और प्रभावशाली दृश्यों ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। अब फिल्म प्रेमियों को इसके ट्रेलर और रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।