

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Accused of killing Hindu policeman in Bangladesh arrested at IGI Airport
नई दिल्ली। नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर बांग्लादेश में हिंदू पुलिसकर्मी की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वर्ष 2024 में बांग्लादेश में हुए हिंसक आंदोलन के दौरान एक हिंदू सब-इंस्पेक्टर की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में वांछित बांग्लादेशी छात्र नेता अहमद रजा हसन मेहंदी को गुरुवार को एयरपोर्ट पहुंचते ही हिरासत में ले लिया गया। इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे उस समय रोका, जब वह यूरोप के फिनलैंड भागने के लिए फ्लाइट पकड़ने की फिराक में था। पूछताछ के बाद अधिकारियों ने उसे वापस बांग्लादेश भेज दिया।
दिल्ली में छिपा था आरोपी
जानकारी के मुताबिक, आरोपी दिल्ली के पहाड़गंज स्थित एक होटल में कुछ दिनों तक ठहरा हुआ था। वह लंबे समय से हत्या के आरोपों का सामना कर रहा था। बांग्लादेश में गिरफ्तारी की आशंका के चलते वह कुछ दिन पहले ही भारत आ गया था। बताया गया है कि बांग्लादेश के हबीगंज निवासी मेहंदी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर 5 अगस्त 2024 को सब-इंस्पेक्टर संतोष चौधरी की हत्या की थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था।
पूछताछ के बाद वापसी
सूत्रों के अनुसार, आईजीआई एयरपोर्ट पर हिरासत में लेने के बाद केंद्रीय एजेंसियों ने उससे लंबी पूछताछ की। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे बांग्लादेश वापस भेज दिया।