

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Big success on Naxal front: 10 hardcore Naxalites surrender
भोपाल। शनिवार देर रात मध्य प्रदेश के बालाघाट ज़िले में नक्सल मोर्चे पर ऐतिहासिक सफलता मिली है। जिले के इतिहास में पहली बार एक साथ 10 हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। इनमेें से सबसे बड़ा नाम 77 लाख रुपये के इनामी नक्सली कबीर उर्फ महेंद्र का है, जो कान्हा-भोरमदेव (केबी) डिवीजन का सक्रिय लीडर रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सभी नक्सलियों ने शनिवार रात करीब 10 बजे आत्मसमर्पण किया। इसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा में पुलिस लाइन बालाघाट लाया गया, जहाँ उनसे पूछताछ जारी है।
आत्मसमर्पण करने वालों में चार महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं। सबसे बड़ा नाम कबीर उर्फ महेंद्र का है, जिस पर एमएमसी ज़ोन में 77 लाख रुपये का इनाम घोषित था और जो लंबे समय से मध्य प्रदेश–छत्तीसगढ़ सीमा के जंगलों में सक्रिय था।
इन्होंने किया सरेंडर
1.सुरेन्द्र उर्फ कबीर ( केबी डिविजन प्रभारी SZCM)
2.राकेश होडी DVCM
3.समर डिप्टी कमांडर ACM
4.लालसू ACM
5.नवीन ACM
6.विक्रम ACM
7.सलिता ACM
8.शिल्पा ACM
9.जरीना ACM
10.जयशीला ACM
यह आत्मसमर्पण हाल ही में लांजी क्षेत्र के माहिरखुदरा इलाके में हुई पुलिस–नक्सली मुठभेड़ के बाद सामने आया। सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव और लगातार सर्च ऑपरेशन के कारण नक्सली समूह बिखर गया था, जिसके बाद उन्होंने हथियार छोड़ने का फैसला किया।
गौरतलब है कि इससे पहले 1 नवंबर को भी महिला नक्सली सुनीता ने आत्मसमर्पण किया था। लेकिन एक साथ 10 नक्सलियों का सरेंडर सुरक्षा एजेंसियों के लिए अब तक की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है।