

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Bihar Assembly Elections 2025: 53.77% voter turnout in the first phase, tremendous enthusiasm among voters
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के तहत आज गुरुवार को 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक कुल 53.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
सुहावने मौसम और शांतिपूर्ण माहौल में लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। आयोग का कहना है कि शाम तक मतदान प्रतिशत में और इजाफा होने की संभावना है।
जिलावार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा:
बेगूसराय – 59.82%
गोपालगंज – 58.17%
मुजफ्फरपुर – 58.40%
लखीसराय – 57.39%
समस्तीपुर – 56.35%
मधेपुरा – 55.96%
सहरसा – 55.22%
खगड़िया – 54.77%
सारण (छपरा) – 54.60%
वैशाली – 53.63%
नालंदा – 52.32%
मुंगेर – 52.17%
बक्सर – 51.69%
दरभंगा – 51.75%
सिवान – 50.93%
भोजपुर (आरा) – 50.07%
शेखपुरा – 49.37%
पटना – 48.69%
