Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
CG Weather Weather patterns changed again in Chhattisgarh
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मौसम साफ होने के कारण तापमान में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऐसा लग रहा है जैसे गर्मियों का मौसम अभी ही शुरू हो गया हो। राजधानी रायपुर में भी आज मौसम काफी शुष्क दिखाई पड़ता है। बाहर इतनी गर्मी है, मानो सूरज धरती पर आ गया हो।
पिछले दिनों रायपुर समेत प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में आई नमी के कारण तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, कल बीते रविवार से रायपुर संभाग में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी आंकी गई है। इसके आलावा प्रदेश के बाकी संभागों में आज का तापमान सामान्य बताया जा रहा है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान राजनांदगांव में तापमान सबसे हाई रहा, जिससे सर्दी में ही गर्मी का एहसास हो रहा है, यहां अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रिकॉर्ड किया। जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। वहीं सबसे ठंडा अंबिकापुर में रहा, यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके आलावा दुर्ग जिले में अधिकतम तापमान दुर्ग में 35.6 डिग्री रिकार्ड किया गया।