

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CM Sai's major review meeting: Strict stance on pending revenue cases and firm directives to accelerate schemes.
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के तहत बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निपटाया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
बैठक में मुख्यमंत्री ने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और नक्शा सुधार जैसे लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुराने मामलों को प्राथमिकता देकर जल्द निपटाया जाए।साथ ही मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना और राजस्व अभिलेखों के अद्यतन कार्यों में भी तेजी लाने पर जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और शहरी दोनों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि बारिश से पहले अधिकतम स्वीकृत आवासों का निर्माण पूरा किया जाए ताकि लाभार्थियों को समय पर घर मिल सके।उन्होंने यह भी कहा कि आवास निर्माण को गति देने के लिए अधिक कारीगरों को मेसन प्रशिक्षण दिया जाए।प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने वर्ष 2027 तक पांच लाख सौर संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य दोहराया और व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार केवल प्रशासनिक अभियान नहीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच विश्वास मजबूत करने का माध्यम है।उन्होंने बताया कि इस दौरान जनसमस्या निवारण शिविरों और चौपालों में सीधे लोगों से संवाद किया गया और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने की कोशिश की गई।मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन का मूल उद्देश्य समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासन देना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत, विशेष सचिव रजत बंसल और संयुक्त सचिव प्रभात मलिक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि सरकार विकास कार्यों में तेजी और पारदर्शिता दोनों पर समान रूप से जोर दे रही है।