Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
IND vs NZ ICC Champions Trophy Final newzealand choose to bat first
IND vs NZ ICC Champions Trophy Final: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत खिताबी मुकाबले में पहले गेंदबाजी करेगा। न्यूजीलैंड ने एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज मैट हेनरी चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह नाथन स्मिथ को जगह मिली है। भारतीय टीम बिना बदलाव के उतरी है।
पिछले सप्ताह भारत ने न्यूजीलैंड को लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में 44 रनों से शिकस्त दी थी। भारत ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया था, जबकि न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 50 रनों से हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी।