

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Major administrative action in Arang: 5 former Sarpanchs sent to civil jail over financial irregularities.
आरंग। छत्तीसगढ़ के आरंग क्षेत्र से पंचायत व्यवस्था में वित्तीय अनियमितता को लेकर सख्त कार्रवाई सामने आई है। अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व) अभिलाषा पैंकरा ने पंचायती राज अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच पूर्व सरपंचों को सिविल जेल भेज दिया है।
सरकारी धन के दुरुपयोग और रिकॉर्ड छिपाने पर कार्रवाई
प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई वित्तीय अनियमितता, सरकारी धन के दुरुपयोग और पंचायत रिकॉर्ड छिपाने जैसे गंभीर आरोपों के आधार पर की गई है।धारा 92 के तहत कार्रवाई करते हुए जिन पूर्व सरपंचों को सिविल जेल भेजा गया है, उनमें
खेलुराम साहू (पूर्व सरपंच बनरसी)
धर्मदास टंडन (पूर्व सरपंच अकोली खुर्द)
दामिनी (पूर्व सरपंच भंडारपुरी)
दिनेश कोसरिया (पूर्व सरपंच गुमा)
कुंती कुर्रे (पूर्व सरपंच अमेठी) शामिल हैं।
एसडीएम का सख्त संदेश, जनता के पैसे पर नहीं होगी लापरवाही
एसडीएम अभिलाषा पैंकरा ने स्पष्ट कहा कि जनता के पैसे का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकारी राशि का गबन और आदेश के बावजूद उसे जमा न करना गंभीर अपराध है। इसी आधार पर आरोपितों को सिविल जेल भेजने का निर्णय लिया गया।
पंचायती व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर
प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई पंचायत स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त संदेश है। आगे भी इस तरह की अनियमितताओं पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
लंबित मामलों पर भी प्रशासन की नजर
सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में बंदोबस्त और अन्य प्रशासनिक मामलों से जुड़े कुछ विवाद लंबे समय से लंबित हैं, जिनकी भी समीक्षा की जा रही है।इस कार्रवाई के बाद पंचायत स्तर पर प्रशासनिक सख्ती को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।