

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Preparations for the second single from ‘The Paradise’ are in full swing; the pairing of Anirudh Ravichander and Kasarla Shyam has heightened the excitement.
मुंबई। नेचुरल स्टार नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द पैराडाइज’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म के दूसरे सिंगल को लेकर मेकर्स ने म्यूजिक सेंसेशन अनिरुद्ध रविचंदर और नेशनल अवॉर्ड विनर गीतकार कासर्ला श्याम की एक खास तस्वीर शेयर की है। स्टूडियो में नजर आए दोनों कलाकारों के बीच आपसी सम्मान और अपनापन फैंस का ध्यान खींच रहा है।
मेकर्स ने तस्वीर के साथ बताया कि ‘द पैराडाइज’ का दूसरा सिंगल जल्द रिलीज किया जाएगा। पोस्ट में लिखा गया, “एक तस्वीर हजार शब्द कहती है… और ये तस्वीर हजार मास बीट्स लेकर आई है।” इसके साथ फिल्म की ग्लोबल रिलीज डेट 24 सितंबर 2026 बताई गई है।
मेकर्स की इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच दूसरे गाने को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
‘द पैराडाइज’ का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर तैयार कर रहे हैं। अपनी एनर्जेटिक और चार्टबस्टर म्यूजिक स्टाइल के लिए मशहूर अनिरुद्ध की जोड़ी कासर्ला श्याम के साथ एक बार फिर खास असर छोड़ने की उम्मीद जगा रही है।
कासर्ला श्याम इससे पहले नानी की फिल्म ‘दसरा’ के लोकप्रिय गाने ‘चमकीला एंजेल्सी’ से खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। उन्हें फिल्म ‘बलगम’ के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।
श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बन रही ‘द पैराडाइज’ में नानी एक बेहद अलग और आक्रामक अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी झुग्गी-बस्ती की पृष्ठभूमि में सेट है और टीजर में नानी के किरदार जडाल की रॉ, देसी और दमदार झलक देखने को मिली है।
फिल्म में एक्शन, ड्रामा और रोमांच का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलने की उम्मीद है।
फिल्म का पहला गाना ‘आया शेर’ पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हो चुका है। गाने को यूट्यूब पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसे 1.8 मिलियन से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं।
सोशल मीडिया पर भी इस गाने का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है। नानी के लुक और उनके सिग्नेचर हुकस्टेप को फैंस लगातार रीक्रिएट कर रहे हैं।
एसएलवी सिनेमाज द्वारा निर्मित ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत आठ भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है।
फिल्म के बड़े ग्लोबल स्केल को देखते हुए मेकर्स की ओर से इंटरनेशनल मार्केट के लिए हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से संपर्क किए जाने की भी चर्चा है। ऐसे में नानी की ‘द पैराडाइज’ को लेकर भारतीय दर्शकों के साथ-साथ इंटरनेशनल ऑडियंस के बीच भी उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।