

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

brijmohan agrawal slams officials over illegal liquor sale in raipur
रायपुर से भाजपा सांसद Brijmohan Agrawal एक बार फिर अपने सख्त तेवर को लेकर चर्चा में हैं। 18 मई को नगर निगम के जोन-5 अश्विनी नगर में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान उन्होंने अवैध शराब बिक्री के मुद्दे पर पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को मंच से ही जमकर फटकार लगाई। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में सांसद अधिकारियों से कहते नजर आए कि, “कोई बड़े से बड़ा आदमी हो उसको उठाकर बंद करो। 3 महीना जमानत नहीं होगी ना, बंद हो जाएगा तो… करो ना बंद, क्यों नहीं बंद करते?”
उन्होंने अधिकारियों से सवाल करते हुए कहा, “हमें मालूम है कि शराब कहां बिक रही है, तो क्या पुलिस वालों को नहीं मालूम?” सांसद ने साफ कहा कि शहर में खुलेआम अवैध शराब का कारोबार चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भाठागांव, मठपुरैना, चंगोराभाठा, संतोषी नगर और टिकरापारा समेत कई इलाकों का नाम लेते हुए कहा कि यहां अवैध शराब की बिक्री तेजी से हो रही है और इसे तुरंत रोकना जरूरी है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और किसी भी आरोपी को बख्शा न जाए। कार्यक्रम के दौरान रायपुर की महापौर Meenal Choubey भी मंच पर मौजूद थीं।
बता दें कि इससे पहले भी सांसद बृजमोहन अग्रवाल आरंग के नगर पंचायत समोदा में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में शिकायत मिलने पर नायब तहसीलदार गजानंद सिदार पर नाराज हो गए थे। उस दौरान भी उनका अधिकारियों को फटकार लगाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।