

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh congress pcc chief bhupesh baghel ts singh deo deepak baij
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर जारी बयानबाजी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel का बड़ा बयान सामने आया है। रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष जैसे पदों पर फैसला पार्टी हाईकमान ही करता है।
टीएस सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बीच चल रही सियासी खींचतान पर भूपेश बघेल ने कहा, “मैं टीएस सिंहदेव के किसी बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देता। दीपक बैज पिछले तीन से साढ़े तीन साल से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे हैं और संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं। किसे क्या जिम्मेदारी देनी है, यह पार्टी हाईकमान तय करता है। मैं इसमें अपनी बुद्धि नहीं लगाता।”
दरअसल, हाल ही में पूर्व उपमुख्यमंत्री T. S. Singh Deo ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर पार्टी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देती है तो वे उसे निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा था कि वे छत्तीसगढ़ में रहकर ही काम करना चाहते हैं और लगातार प्रदेशभर में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।
सिंहदेव के इस बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि “बाबा साहब बड़े नेता हैं, उन्हें दिल्ली में जाकर काम करना चाहिए। प्रदेश में युवाओं को मौका मिलना चाहिए।”
इसके बाद बयानबाजी और तेज हो गई। सिंहदेव ने कहा कि हर कांग्रेसी की पहली जिम्मेदारी अपने संगठन और क्षेत्र को मजबूत करना है। उन्होंने इशारों में यह भी कहा कि बड़े नेताओं की चर्चा हो रही है तो यह भी देखा जाना चाहिए कि कौन चुनाव जीता और कौन हारा।
सिंहदेव ने कहा, “मैं खुद चुनाव हारा हूं, लेकिन दीपक बैज भी चुनाव हार चुके हैं। उनके जिले की सीटें भी कांग्रेस नहीं बचा पाई और लोकसभा चुनाव में भी हार मिली। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की वापसी भी नहीं हो सकी।”
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, वे उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने के लिए तैयार हैं।