

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल का राज्य स्तरीय अधिवेशन एवं वार्षिक आम सभा दुर्ग में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद, जगदलपुर, अंबिकापुर, कोरबा, रायगढ़ और जांजगीर सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं, सीए, सीएमए तथा कर सलाहकारों ने भाग लिया।

अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल के केंद्रीय जीएसटी तकनीकी सदस्य सतीश अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मूलचंद जैन ने की, जबकि तकनीकी सत्र की अध्यक्षता राजेश्वर राव ने की। तकनीकी सत्र में जीएसटी से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा और मंथन हुआ। विशेषज्ञ वक्ता अधिवक्ता संजय शर्मा ने जीएसटी अधिनियम-2017 के प्रावधानों, निरीक्षण, तलाशी एवं जब्ती से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी।

अधिवेशन के बाद छत्तीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल के वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी मूलचंद जैन, सुरेश लाल, अशोक अग्रवाल और लढ्ढा ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित की।

वर्ष 2026-28 के लिए निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
प्रदेश अध्यक्ष – विवेक सारस्वत (रायगढ़)
प्रदेश महासचिव – गोपाल कृष्ण तावनिया (रायपुर)
उपाध्यक्ष – कमल किशोर साहू, राजेश दीवान, महेंद्र पंसारी
कोषाध्यक्ष – दुर्गा शंकर साहू
सहसचिव – सतीश अग्रवाल, सत्य प्रकाश मिश्रा
प्रचार सचिव – भरत अंबवानी
अंकेक्षक – सीए अरविंद चंद सुराना
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए अखिलेश मिश्रा, शिव सोनी तथा दुर्ग टैक्स बार एसोसिएशन की विशेष सराहना की गई। आयोजकों ने कहा कि उनके नेतृत्व में यह आयोजन अत्यंत व्यवस्थित, गरिमामय और सफल रहा। राज्य स्तरीय अधिवेशन में जीएसटी विषयों पर हुए व्यापक मंथन और नई कार्यकारिणी के निर्वाचन को टैक्स एवं कराधान क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।