

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

falta assembly seat result 2026 bjp debangshu panda big win
पश्चिम बंगाल की चर्चित फलता विधानसभा सीट पर हुए दोबारा मतदान के नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा संदेश दिया है। बीजेपी उम्मीदवार Debangshu Panda ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करते हुए तृणमूल कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगा दी।
देबांग्शु पांडा को कुल 1 लाख 49 हजार 666 वोट मिले, जबकि CPM उम्मीदवार Shambhu Nath Kurmi को 40 हजार 645 वोट प्राप्त हुए। इस तरह बीजेपी ने 1 लाख 9 हजार 21 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।
फलता सीट को लंबे समय से Abhishek Banerjee का प्रभाव क्षेत्र माना जाता रहा है। ऐसे में इस परिणाम को बीजेपी की बड़ी राजनीतिक सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।
वहीं कांग्रेस उम्मीदवार Abdur Razzak Molla तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 10 हजार 84 वोट मिले। दूसरी ओर TMC उम्मीदवार Jahangir Khan को महज 7 हजार 783 वोट मिले। खास बात यह रही कि जहांगीर खान ने दोबारा मतदान से पहले ही चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।
इधर नतीजों के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने बड़ा बयान देते हुए चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए। फेसबुक लाइव के जरिए उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग का डेटा हैक किया गया और TMC की जीत को हार में बदला गया।
ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी को 220 से 230 सीटें मिलनी चाहिए थीं, लेकिन नतीजे पलट दिए गए। उन्होंने दावा किया कि “कम से कम 150 सीटों पर पासा पलटा गया।”
TMC सुप्रीमो ने कहा कि चुनाव के दौरान उनके एजेंटों को बाहर निकाल दिया गया और पार्टी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि “वोटों की लूट हुई है” और पार्टी के 2 से ढाई हजार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।
ममता ने ईवीएम की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग करते हुए कहा कि बंगाल में लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, “अगर आप सच में जीते होते तो अत्याचार नहीं करते।”
साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि फिलहाल वह मीडिया से बात नहीं करेंगी और आगे अपनी बात सीधे फेसबुक लाइव के जरिए जनता तक पहुंचाएंगी।