

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

satish thorani chhattisgarh chamber president canada tour
रायपुर। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष Satish Thorani केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री Piyush Goyal के नेतृत्व में कनाडा के टोरंटो जाने वाले आधिकारिक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल किए गए हैं। वे रविवार दोपहर रायपुर से रवाना होंगे।
चेंबर के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा ने बताया कि यह पहली बार है जब चेंबर के प्रदेश अध्यक्ष को किसी केंद्रीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया है। इसे छत्तीसगढ़ के व्यापारिक वर्ग के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस दौरे से भारत और कनाडा के बीच व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ के उद्योग और व्यापार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
सतीश थोरानी की इस उपलब्धि पर चेंबर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।