

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: Nikhil Siddhartha spent 45 days in Vietnam to play a warrior, reveals details at the teaser launch of the film 'Swayambhu'
मुंबई। फिल्म स्वयंभू के ग्रैंड टीज़र लॉन्च इवेंट में अभिनेता निखिल सिद्धार्थ ने अपने किरदार की तैयारी को लेकर बड़ा खुलासा किया। फिल्म में एक खूंखार योद्धा की भूमिका निभा रहे निखिल ने बताया कि इस किरदार में ढलने के लिए उन्हें कड़ी शारीरिक और मानसिक ट्रेनिंग से गुजरना पड़ा।
45 दिन तक ली मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग
निखिल ने बताया कि योद्धा जैसी बॉडी लैंग्वेज और लड़ने की शैली सीखने के लिए उन्हें 45 दिनों के लिए वियतनाम भेजा गया था। वहां उन्होंने एक्सपर्ट्स की देखरेख में मार्शल आर्ट्स और हथियारों के इस्तेमाल की खास ट्रेनिंग ली।
अभिनेता ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए जिंदगी बदल देने वाला रहा। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान उनका पूरा फोकस केवल मार्शल आर्ट्स सीखने और हथियार चलाने पर था।
भारतीय विरासत पर आधारित है फिल्म
फिल्म ‘स्वयंभू’ भारत के गौरवशाली इतिहास और परंपराओं पर आधारित है। फिल्म की कहानी में ‘सेंगोल’ का विशेष महत्व दिखाया गया है, जो सम्मान और परंपरा का प्रतीक माना जाता है। टीज़र में शानदार विजुअल्स, दमदार एक्शन और ऐतिहासिक ड्रामा की झलक देखने को मिल रही है।
2026 की गर्मियों में होगी रिलीज
फिल्म का निर्माण पिक्सेल स्टूडियो के भुवन और श्रीकर द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म 2026 की गर्मियों में दुनिया भर में रिलीज की जाएगी।