

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

9th-grade student gang-raped and murdered, body burned to destroy evidence; 3 arrested, including boyfriend
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में 15 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या और शत जलाकर सबूत मिटाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी प्रेमी सहित तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
घर से भगाकर ग्वालियर लाया था आरोपी
पुलिस के अनुसार, भिंड जिले के मौ क्षेत्र की रहने वाती 9वीं कक्षा की छात्रा को पड़ोसी गांव निवासी रामू गुर्जर 28 मई को घर से बहला-फुसलाकर ग्वालियर ते आया था। इसके बाद वह छात्रा को अपने दो दोस्तों अरुण और गौरव कुशवाहा के साथ गुप्तेश्वर पहाड़ी पर ते गया।
शराब पार्टी के बाद वारदात को दिया अंजाम
बताया जा रहा है कि पहाडी पर तीनों युवकों ने शराब पी। इसके बाद रामू और उसके एक साथी ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद शव जलाकर मिटाए सबूत
पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। अगले दिन उन्हें आशंका हुई कि घटना का खुलासा हो सकता है। इसके बाद 29 मई को तीनों आरोपी पेट्रोल लेकर घटनास्थल पहुंचे और शव को आग के हवाले कर सबूत मिटाने की कोशिश की।
गुमशुदगी की जांच से खुला राज
मौ थाना पुलिस छात्रा की गुमशुदगी की जांच कर रही थी। जांच के दौरान संदेह के आधार पर रामू गुर्जर को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने पूरी वारदात का खुलासा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसके दोनों साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस कर रही मामले की विस्तृत जांच
पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या और सबूत मिटाने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।