

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: A grand musical event of 'Peddi' will be held in Bhopal, director Bucchi Babu Sana made a big announcement.
भोपाल। ग्लोबल स्टार रामचरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म पेड्डी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म के हर नए अपडेट के साथ इसकी चर्चा और बढ़ती जा रही है। अब फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि भोपाल में फिल्म का अब तक का सबसे बड़ा म्यूजिकल इवेंट आयोजित किया जाएगा।
पहले मेकर्स फिल्म का ट्रेलर भोपाल में लॉन्च करने की योजना बना रहे थे, लेकिन बाद में ट्रेलर लॉन्च मुंबई में करने का फैसला लिया गया। हालांकि, भोपाल अब भी फिल्म के प्रमोशनल कैंपेन का अहम हिस्सा बना हुआ है। फिल्म की टीम जल्द ही शहर में एक बड़े गाने की शूटिंग करेगी, जिसके बाद भव्य म्यूजिकल सेलिब्रेशन आयोजित किया जाएगा।
‘भारत के दिल से हर दिल तक पहुंचेगी पेड्डी’
डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने कहा कि टीम भोपाल में कुछ बेहद खास और बड़े स्तर पर करना चाहती थी। उन्होंने बताया कि फिल्म के एक स्पेशल गाने को ग्रैंड म्यूजिकल इवेंट के साथ लॉन्च करने का फैसला लिया गया है।
उन्होंने कहा, “हम भोपाल में सबसे बड़ा म्यूजिकल इवेंट करना चाहते हैं। फिल्म की पूरी टीम, मेकर्स, लीड कास्ट और म्यूजिक टीम इस इवेंट का हिस्सा होगी। हमने भोपाल की शुरुआती रेक्की भी कर ली है और हर कोई इस शहर से प्रभावित है। हमें भरोसा है कि हम भारत के दिल से हर भारतीय के दिल तक पहुंचेंगे।”
लगातार बढ़ रहा फिल्म का क्रेज
फिल्म के टीज़र, पोस्टर्स और गानों को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। “चिकिरी चिकिरी” और “राई राई रा रा” जैसे गानों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। मेकर्स का कहना है कि फिल्म का हर कंटेंट दर्शकों को ‘पेड्डी’ की दुनिया से जोड़ रहा है और यही इसकी सबसे बड़ी सफलता है।
दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म
पेड्डी में राम चरण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ जान्हवी कपूर, जगपति बाबू, शिवा राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा भी अहम किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म का निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले किया है, जबकि मिथ्री मूवी मेकर्स इसके सहयोगी प्रोडक्शन हाउस हैं। नॉर्थ इंडिया में फिल्म को जियो स्टूडियो रिलीज करेगा। यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।