

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: ASI slaps BJP worker at Bilaspur police station, suspended, FIR registered
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। रनतपुर थाना परिसर में अपने केस की जानकारी लेने पहुंचे एक बीजेपी कार्यकर्ता के साथ ASI द्वारा कथित तौर पर मारपीट की गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है।
थाने में ही जड़े 20 थप्पड़
पीड़ित के मुताबिक, वह अपने मामले की जानकारी लेने रनतपुर थाने पहुंचा था। इसी दौरान ASI दिनेश तिवारी ने उसे कथित रूप से कनपटी पर करीब 20 थप्पड़ जड़ दिए, जिससे उसका कान सुन्न पड़ गया। आरोप है कि ASI ने उसे धमकाते हुए कहा—“बड़ा नेता बनता है, तेरी नेतागिरी निकाल दूंगा, जेल भिजवा दूंगा।”
CCTV वीडियो हुआ वायरल
घटना का लाइव सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो थाने के अंदर से ही लीक हुआ है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

SSP ने लिया संज्ञान, ASI सस्पेंड
मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ASI दिनेश तिवारी को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पीड़ित की शिकायत पर उसी थाने में ASI के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली गई है।
ट्रेनी IPS की सूचना पर हुई कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, घटना की जानकारी थाना प्रभारी एवं ट्रेनी आईपीएस अंशिका जैन को मिली, जिन्होंने तत्काल एसएसपी को इसकी सूचना दी। इसके बाद पीड़ित ने भी एसएसपी से शिकायत की, जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई।
जांच जारी
पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषी पाए जाने पर संबंधित ASI के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।