Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
Sports News: After retiring from cricket, Virushka reached the court of 'Ram Lala', watch viral video
अयोध्या। क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने रविवार की सुबह आध्यात्मिक यात्रा पर अयोध्या की ओर रुख किया। तड़के 7 बजे दोनों ने श्रद्धा भाव से श्रीरामलला के दर्शन किए और मंदिर परिसर में करीब आधे घंटे तक भ्रमण करते हुए राम दरबार सहित पूरे मंदिर की भव्यता को निहारा। दर्शन के बाद दोनों ने हनुमानगढ़ी जाकर भी आराधना की, जहां वे लगभग 20 मिनट तक पूजन-अर्चन में लीन रहे। अपनी इस पावन यात्रा के बाद विराट और अनुष्का सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
बता दें कि, विराट ने श्रद्धाभाव से हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर श्री हनुमान जी को सवा किलो लड्डू और पुष्पों की भव्य माला अर्पित की। पूजन के पश्चात मंदिर के पुजारी ने उन्हें प्रसाद और आशीर्वाद प्रदान किया। इसके बाद विराट और उनके साथ मौजूद व्यक्ति ने शांतिपूर्वक मंदिर की परिक्रमा की। पूरे समय दोनों ने मीडिया से दूरी बनाए रखते हुए अपने भावनात्मक क्षणों को निजी ही बनाए रखा।
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के ठीक अगले दिन, 13 मई को विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ आध्यात्मिक शांति की तलाश में वृंदावन पहुंचे। इस बार भी उन्होंने केली कुंज आश्रम जाकर संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। दिलचस्प बात यह है कि यह विराट का वृंदावन का तीसरा दौरा था। इससे पहले वे 4 जनवरी 2023 और 10 जनवरी 2025 को भी यहां आए थे, और हर बार उन्होंने प्रेमानंद महाराज से भेंट कर आध्यात्मिक मार्गदर्शन लिया।