

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Ahead of the release of 'Mirzapur: The Movie', the makers have released a recap of Season 1; the film is set for a grand theatrical arrival on September 4.
मुंबई। बहुप्रतीक्षित 'मिर्जापुर: द मूवी' की रिलीज़ से पहले मेकर्स ने दर्शकों के उत्साह को नई ऊंचाई पर पहुंचाते हुए सीजन 1 का एक स्पेशल रीकैप वीडियो जारी किया है। यह वीडियो फैंस को उस दुनिया में वापस ले जाता है, जहां से मिर्जापुर की सत्ता, बदले और खून-खराबे की कहानी की शुरुआत हुई थी।
रीकैप वीडियो में कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू भैया जैसे लोकप्रिय किरदारों की झलक दिखाई गई है। दमदार एक्शन, अप्रत्याशित ट्विस्ट और यादगार दुश्मनी से भरपूर यह वीडियो दर्शकों को एक बार फिर उसी रोमांच का एहसास कराता है जिसने पहले सीजन को देश के सबसे चर्चित और पसंदीदा शोज़ में शामिल किया था।
मेकर्स द्वारा जारी किया गया यह रीकैप केवल पुरानी यादों को ताजा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इस बात का भी संकेत देता है कि फैंस को जल्द ही मिर्जापुर की दुनिया से जुड़ा एक बड़ा अपडेट मिलने वाला है। इससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
रीकैप वीडियो उन यादगार पलों, दमदार किरदारों और सत्ता की लड़ाई का जश्न मनाता है जिन्होंने मिर्जापुर को एक कल्चरल फेनोमेनन बना दिया। इसकी धारदार कहानी, लोकप्रिय डायलॉग्स और रोमांचक घटनाक्रम आज भी दर्शकों के बीच उतने ही पसंद किए जाते हैं।
मिर्ज़ापुर: द मूवी का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को रितेश सिधवानी और फ़रहान अख्तरने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। कासिम जगमागिया और विशाल रामचंद्रानी इसके को-प्रोड्यूसर हैं।
फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। रीकैप वीडियो के बाद अब फैंस की निगाहें फिल्म से जुड़े अगले बड़े ऐलान पर टिकी हैं, जो मिर्जापुर की कहानी को एक नए अध्याय तक पहुंचाने का वादा करता है।