Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में शुरू हो गई है। जहां भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पार्टी मुख्यालय से बाहर हो रहा है। बैठक में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हैं।
वहीं बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित अन्य नेता मौजूद है।