

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Big revelation in AIIMS study, Alcohol and drug addiction are major reasons for road accidents.
Drugs addiction: भारत में सड़क हादसों का कारण तेज रफ्तार व खराब सड़कें ही नहीं, बल्कि नशा और थकान भी बड़ी हैं बड़ी वज़ह
भारत में सड़क हादसे हर साल लाखों लोगों की जान ले रहे हैं। अक्सर कहा जाता है कि तेज रफ्तार, खराब सड़कें हैं या ओवरलोडिंग के कारण ये हादसे हो रहे हैं। लेकिन एम्स ऋषिकेश की नई स्टडी ने कुछ और कारण खोज निकाले हैं, जिस पर गंभीरता से सोचना होगा। इस स्टडी में सामने आया है कि सड़क पर होने वाले आधे से ज्यादा हादसों में शराब जिम्मेदार होती है, वहीं हर पांचवें हादसे में गांजा या ड्रग्स और हर चौथे हादसे में थकान या नींद की झपकी का रोल होता है।
AIIMS ऋषिकेश की स्टडी
AIIMS ऋषिकेश की एक नई स्टडी में सामने आया है कि सड़क दुर्घटनाओं के आधे से ज्यादा मामलों में शराब का सीधा संबंध है। स्टडी के अनुसार, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती 383 ड्राइवरों पर की गई रिसर्च में: 57.7% ड्राइवर शराब के नशे में थे,18.6% ने गांजा या अन्य नशीली दवाएं ली थीं,14.6% ड्राइवरों ने शराब और ड्रग्स दोनों का सेवन किया था, 21.7% ड्राइवरों को Excessive Daytime Sleepiness (EDS) यानी दिन में जरूरत से ज्यादा नींद आती थी, 26.6% ड्राइवर थकान और नींद से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे।
इस रिपोर्ट से साफ है कि नशा और नींद से जुड़ी समस्याएं सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही हैं , और इन पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।