

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Digital e-Governance: A major step towards digital e-Attendance; 1,200 officers and staff trained
Chhattisgarh digital e-governance के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य स्तर पर एक व्यापक कौशल विकास पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और तकनीक-समर्थ बनाना है।
1,200 अधिकारी-कर्मचारियों को मिला प्रशिक्षण
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत के नेतृत्व में इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग (iGOT) प्लेटफॉर्म के माध्यम से अब तक 1,200 अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। यह प्रशिक्षण न केवल तकनीकी ज्ञान तक सीमित है, बल्कि नेतृत्व क्षमता, प्रस्तुतीकरण कौशल और ज्ञान साझा करने की दक्षता को भी मजबूत कर रहा है।
मंत्रालय में विशेष प्रशिक्षण सत्र
मंगलवार को मंत्रालय में 10 बैचों में कुल 120 अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सामान्य प्रशासन विभाग की अवर सचिव अंजू सिंह ने अधिकारियों को iGOT प्लेटफॉर्म पर पंजीयन, लॉग-इन प्रक्रिया, प्रशिक्षण मॉड्यूल पूरा करने, प्रमाण पत्र प्राप्त करने और उसे व्यक्तिगत उपलब्धियों में अपलोड करने की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
प्रशासनिक संस्कृति में बदलाव की पहल
अवर सचिव अंजू सिंह ने कहा कि डिजिटल प्रशासन केवल तकनीकी बदलाव नहीं है, बल्कि यह प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में मूलभूत परिवर्तन का सशक्त माध्यम है। iGOT के माध्यम से मिला प्रशिक्षण ई-ऑफिस और ई-कैपेसिटी बिल्डिंग सिस्टम को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में मदद करेगा।