CG News: CM Sai met Union Minister Manohar Lal Khattar
रायपुर। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात हुई। एक्स पर एक पोस्ट में विष्णु देव साय ने बताया कि, आज मुख्यमंत्री आवास पर केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। उन्होंने श्री खट्टर को शॉल और प्रतीकात्मक उपहार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप और पूर्व विधायक संतोष बाफना भी मौजूद थे।
अन्य समाचार
Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media