

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG News: Smriti Irani meets CM Vishnu Deo Sai and Dr. Raman Singh; discussions held on organizational issues.
रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। स्मृति ईरानी इन दिनों दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं, जहां वे पार्टी के कार्यक्रमों और संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा ले रही हैं।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहले दिन की बैठक समाप्त होने के बाद स्मृति ईरानी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात करने के लिए रवाना हुईं। इस दौरान उन्होंने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। हालांकि, बातचीत के विस्तृत एजेंडे को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के साथ ही स्मृति ईरानी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से भी भेंट की। इस मुलाकात को प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों और महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी रविवार से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान वे पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ संगठनात्मक बैठकों में भी हिस्सा ले रही हैं।