

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Weather Update: Cold intensifies in Chhattisgarh; mercury drops to 12.3°C in Ambikapur, what will the weather be like over the next 5 days?
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां थमने के बाद मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। हालांकि, अब सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। दिन में धूप निकलने के बावजूद सुबह और रात को लोगों को गर्म कपड़ों और कंबल का सहारा लेना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। फिलहाल बारिश को लेकर भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
राजधानी रायपुर में 11 नवंबर को आसमान साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, शहर का अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। ऐसे में सुबह और रात की ठंड से फिलहाल राहत मिलने की संभावना कम है।
मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान सुकमा में 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
- रायपुर: अधिकतम 30.2°C, न्यूनतम 17.7°C
- माना एयरपोर्ट: अधिकतम 30.2°C, न्यूनतम 15.4°C
- बिलासपुर: अधिकतम 29.1°C, न्यूनतम 16.2°C
- पेण्ड्रारोड: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 14°C
- अंबिकापुर: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 12.3°C
- जगदलपुर: अधिकतम 29.6°C, न्यूनतम 14.4°C
- दुर्ग: अधिकतम 32.6°C, न्यूनतम 15.2°C
- राजनांदगांव: अधिकतम 30.5°C
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बारिश के आंकड़े शून्य दर्ज किए गए हैं। वर्तमान में दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश से ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश तक समुद्र तल से लगभग 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक द्रोणिका स्थित है।
इसके बावजूद छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अगले पांच दिनों तक बारिश की कोई विशेष संभावना नहीं है। ऐसे में प्रदेशवासियों को फिलहाल सुबह और रात की बढ़ती ठंड के बीच ही दिनचर्या जारी रखनी होगी।