

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Weather: Rainfall speed will increase again in the state, widespread rainfall expected from August 12
रायपुर। मानसून ब्रेक की स्थिति खत्म होने के बाद प्रदेश में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 12 अगस्त से छत्तीसगढ़ में व्यापक वर्षा की संभावना है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका का पूर्वी छोर अपने सामान्य स्थिति से थोड़ा दक्षिण में है, जिससे वर्षा में बढ़ोतरी हो रही है। राजधानी रायपुर में बुधवार शाम आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। वहीं, बस्तर के ओरछा में 12 सेमी, बस्तर, कुसमी, कोहकामेटा, करपावंड, वाड्रफनगर और मैनपुर में 7-7 सेमी, कुनकुरी में 6 सेमी, बकवंड, कट कल्याण, छोटा डोंगर, चलगली और जगदलपुर में 5-5 सेमी बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा करीब दो दर्जन स्थानों पर 4 से 1 सेमी तक पानी बरसा।
माध्य समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका फिरोजपुर, चंडीगढ़, देहरादून, खैरी, पटना, बांकुरा, दीघा होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली है। इसके अलावा बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल तट और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। एक अन्य द्रोणिका उत्तर पूर्व उत्तर प्रदेश से दक्षिण बांग्लादेश तक मौजूद है। इन मौसमी प्रणालियों के कारण आने वाले दिनों में प्रदेश में वर्षा की तीव्रता बढ़ने की संभावना है।