CG Weather Report: Heat increases in Chhattisgarh, temperature in Raipur higher than normal; Know how the weather will be for the next 3 days!
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज इस समय बदल रहा है। हाल ही में राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 3.4 डिग्री अधिक है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में दिन में गर्मी बढ़ सकती है, जबकि रातें हल्की ठंडी रह सकती हैं। अगले तीन दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, शुष्क मौसम के कारण प्रदेश में तापमान में वृद्धि हो रही है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ने की संभावना है, जिससे मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है। मार्च के पहले सप्ताह में उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में बादल छाने का अनुमान है, जिससे कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।
रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है, हालांकि तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। बीते शुक्रवार को रायपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कुछ जिलों में हल्के बादल छाने की संभावना है, हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि जारी रहेगी। उत्तरी छत्तीसगढ़ में तापमान स्थिर रहने की संभावना है, जबकि मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में 1-3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है, जिसके बाद संभावित गिरावट हो सकती है। फिलहाल उत्तरी छत्तीसगढ़ में तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
अन्य समाचार
Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media