रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई की भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष की बेटी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह शनिवार को सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गई थी, जिसके बाद उसे रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना मे तीन युवक भी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अभी अस्पताल में इलाज जारी हैं। वहीं इस घटना से प्रदेश बीजेपी में शोक की लहर दौड़ पड़ी हैं। इस घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी शोक जताया हैं। उन्होंने भाजपा नेत्री की बेटी ऋचा कौशिक को श्रद्धांजलि दी है।
आज रविवार को सीएम विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया X पर लिखा है कि, भिलाई भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक जी की सुपुत्री ऋचा कौशिक के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!
देखिये घटना का सीसीटीवी फुटेज:-
इसे पढ़ें:- BJP महिला मोर्चा अध्यक्ष की बेटी की मौत; दुर्ग-राजनांदगांव बायपास पर हादसा, 3 युवक भी घायल
अन्य समाचार
Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media