

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chardham Yatra 2026: Screening will be done through registration, entry of non-Sanatanists banned
देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए यात्रा से पहले अनिवार्य पंजीकरण प्रक्रिया के जरिए यात्रियों की पहचान की जाएगी।
पंजीकरण के आधार पर तय होगा प्रवेश
बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के अनुसार, चारधाम यात्रा के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इस दौरान यात्रियों को नाम, पता, धर्म और आस्था सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियां देनी होंगी। इसी आधार पर तय किया जाएगा कि किसे मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।
सिर्फ सनातन आस्थावानों को ही अनुमति
समिति ने स्पष्ट किया है कि केवल सनातन धर्म में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं को ही बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। जबकि पर्यटन के उद्देश्य से आने वाले गैर सनातनी लोगों के लिए मंदिर परिसर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
व्यवस्था सुधार के नाम पर सख्ती
बीकेटीसी का कहना है कि यह फैसला यात्रा व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। इसके साथ ही मंदिर परिसर में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को भी और सख्त किया जाएगा।
बोर्ड बैठक में लिया गया निर्णय
बताया गया कि मंदिर समिति की हालिया बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। अब इसे लागू करने की दिशा में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आगामी यात्रा सीजन में यह नई व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू की जा सकती है।