

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Congress MP Imran Masood's controversial statement regarding Diwali; he said...
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का दिवाली को लेकर दिया गया बयान चर्चा में है. सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, 'दिवाली हो या प्रदूषण, मानव जनित रोग है.' उन्होंने कहा कि प्रदूषण से निपटने के लिए लोगों को खुद जागरूक होना पड़ेगा। केवल सरकार के भरोसे इसका समाधान नहीं हो सकता। इमरान मसूद ने कहा, कि 'ये लोग मेंटली डिस्टर्ब हैं। ये सिर्फ नेगेटिव बातें करते हैं।' उन्होंने आगे कहा, कि चाहे उनकी सरकार हो या हमारी, सरकार इन मामलों में ज्यादा कुछ नहीं करेगी। लोगों को खुद जागरूक होने की जरूरत है।
दरअसल, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने दिवाली और दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 'दिवाली हो या प्रदूषण, जो है वो मानव जनित रोग है।' मसूद ने प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत बताई। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए। इमरान मसूद ने कहा, ‘ये लोग दिमागी रूप से विकृत लोग हैं। ये सिर्फ नेगेटिव बात करते हैं। और दिवाली हो या प्रदूषण, जो है वो मानव जनित रोग है। लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। सरकार उनकी हो या हमारी हो, सरकार बहुत ज्यादा इसके अंदर नहीं करेगी। इसके लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा।’
इसके अलावा कांग्रेस सांसद ने चुनाव आयोग को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, कि चुनाव आयोग घिरा हुआ है और घबराहट में बार-बार अपने आदेश वापस ले रहा है। मसूद ने चुनाव आयोग पर लोगों की आवाज दबाए जाने का भी आरोप लगाया।
आपको बता दें, कि राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण और एअर क्वालिटी इंडेक्स की स्थिति गंभीर बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानि CPCB के मंगलवार, 10 नवंबर की सुबह 6 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानि AQI 300 के पार दर्ज किया गया है। सबसे खराब स्थिति चांदनी चौक में रही, जहां AQI 400 तक दर्ज किया गया। वहीं, पूसा में AQI 398 दर्ज किया गया।
सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में AQI 380, एनएसयूटी जाफरपुर में 384, टॉकटोरा गार्डन में 373, मथुरा रोड पर 372 और सिरीफोर्ट में 375 दर्ज किया गया। इसके अलावा आया नगर में AQI 360, बुराड़ी क्रॉसिंग पर 364 और आईआईटी दिल्ली में 361 रहा।