

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Congress leader Jeevan Thakur's suspicious death in jail, family informed after 6 hours
रायपुर। जनपद व सर्व आदिवासी समाज के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की राजधानी रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। जीवन ठाकुर दो महीने पहले फर्जी वनाधिकार पट्टा मामले में गिरफ्तार किए गए थे और कांकेर जिला जेल में विचाराधीन बंदी थे।
जानकारी के मुताबिक, उन्हें दो दिन पहले ही रायपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। जेल प्रशासन के अनुसार गुरुवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सेंट्रल जेल के ठीक सामने स्थित अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
परिवार का आरोप है कि उन्हें कांकेर से रायपुर जेल शिफ्ट करने के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई थी और न ही जीवन ठाकुर की तबीयत बिगड़ने की जानकारी परिवार को समय पर दी गई। परिवार ने कहा कि पुलिस ने उन्हें मृत्यु की सूचना छह घंटे बाद दी, जिससे उन्हें कई गंभीर प्रश्न उठाने पड़ रहे हैं।
कांग्रेस ने भी इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी ने न्यायिक जांच की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
वनाधिकार पट्टा मामले में चारामा पुलिस ने सितंबर 2025 में जीवन ठाकुर, उनके पुत्र नीरज पोया और अन्य छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी उस समय कांकेर जेल में बंद थे। घटना ने जेल प्रशासन और न्याय प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।