

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Deepika Padukone reclaimed the number one spot at the beginning of 2026 receiving the title of 'India s Number 1 Heroine for the 14th time
मुंबई : दीपिका पादुकोण 14वीं बार ‘नंबर 1 हीरोइन इन द कंट्री’ हुईं घोषित!
2026 में भी क्वीन दीपिका पादुकोण का जलवा बरकरार, 14वीं बार बनीं देश की टॉप हीरोइन
मुंबई। इंडिया टुडे के मूड ऑफ द नेशन पोल में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण ऐसे विशाल स्तंभ बन चुके हैं, जिन्हें हिलाना नामुमकिन है। वह एक ऐसा किला बन चुके हैं, जिसे मौजूदा दौर में कोई भी भेद नहीं सकता।
लिस्ट में दूसरे नंबर पर शाहरुख खान हैं। जहां दीपिका पादुकोण ने अपनी टॉप पोज़िशन बरकरार रखी, वहीं साउथ की अलग-अलग भाषाओं में काम कर चुकीं और हाल ही में हिंदी फिल्मों में कदम रखने वाली रश्मिका मंदाना, साई पल्लवी और नयनतारा की रैंकिंग में बढ़त देखने को मिली है, साथ ही कंगना रनौत की सरप्राइज एंट्री भी हुई है। हालांकि 2026 में यह पहली बार नहीं है जब दीपिका इस लिस्ट में नंबर वन बनी हों, बल्कि यह 14वीं बार है जब इस बाइ- एनुअल पोल में उन्हें लगातार #1 वोट किया गया है।
यह दिलचस्प है कि 2025 जैसे साल में, जब दीपिका पादुकोण की कोई फिल्म रिलीज़ नहीं हुई, तब भी वह सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाली गेम-चेंजर बनकर उभरीं और देश की सबसे बड़ी बहस को जन्म दिया। इतना ही नहीं, रिस्पॉन्स पर आधारित इस पोल के मुताबिक पिछले साल की रेटिंग 8.2 से बढ़कर सीधा 10.7 तक पहुंच गई, जो उनके असर को साफ तौर पर दिखाती है।
बिग बी और दीपिका के चार्ट्स पर राज करने के साथ यह साफ है कि देश इन दोनों को बेहद पसंद करता है। दीपिका के लिए पिछले साल दो बड़े प्रोजेक्ट्स का ऐलान हुआ, जो इस वक्त देश की सबसे बड़ी फिल्मों में गिने जा रहे हैं, जिसमें शाहरुख खान के साथ किंग और अल्लू अर्जुन के साथ एटली की अगली मेगा फिल्म का नाम शामिल है।