

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: 'Dhurandhar The Revenge' breaks earning records, crosses Rs 450 crore in 4 days; worldwide collections exceed Rs 500 crore
मुंबई। धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई करते हुए नए रिकॉर्ड बना रही है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही जबरदस्त प्रदर्शन किया है और रविवार तक देश में 454 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, फिल्म की वैश्विक कमाई 500 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है।
ट्रेड वेबसाइट सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को ही 114.82 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें दोपहर तक 79.32 करोड़ रुपये शामिल थे। इसके साथ ही फिल्म की कुल भारतीय कमाई 454.12 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
चार दिनों में धमाकेदार कमाई
फिल्म ने गुरुवार को 102.55 करोड़, शुक्रवार को 80.72 करोड़ और शनिवार को 113 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, बुधवार को पेड प्रीव्यू से ही 43 करोड़ रुपये की शानदार शुरुआत मिली थी।
स्टार कास्ट और कहानी का असर
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी कराची के लियारी इलाके के अंडरवर्ल्ड पर आधारित है, जहां रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली मजारी के रूप में दमदार दिखता है।
पहले पार्ट की सफलता का मिला फायदा
फिल्म का पहला भाग धुरंधर पार्ट 1 पहले ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये कमा चुका था, जिसका सीधा फायदा इसके सीक्वल को मिल रहा है।
तारीफों की हो रही बारिश
फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ फिल्मी सितारों से भी खूब सराहना मिल रही है। अनुपम खेर ने इसे “एक अनुभव” बताया, जबकि ऋषभ शेट्टी ने कहा कि फिल्म शुरुआत से अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है।
हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई यह फिल्म देश-विदेश में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और आने वाले दिनों में नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है।