

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: Deepika Padukone shines in the first song from ‘King’; fans say- the queen has returned.
मुंबई। शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज हो गया है। गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आ रही है। अरिजीत सिंह और एड शीरन के संगीत से सजे इस गाने को लेकर दर्शकों में उत्साह है, लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा दीपिका पादुकोण के अंदाज और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस की हो रही है।
गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने दीपिका की जमकर तारीफ की। किसी ने उन्हें ‘क्वीन’ बताते हुए उनकी शानदार वापसी कहा, तो किसी ने शाहरुख के साथ उनकी केमिस्ट्री को खास बताया। फैंस उनके खूबसूरत एक्सप्रेशंस, सहज अंदाज और स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी की तारीफ कर रहे हैं।
गाने को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “किंग के साथ क्वीन भी लौट आई हैं और क्या शानदार वापसी है! दीपिका ने हर फ्रेम में अपना जादू चला दिया।” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “क्वीन आ गई हैं और आते ही सबका दिल जीत लिया। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और एक्सप्रेशंस कमाल के हैं।”
एक फैन ने शाहरुख और दीपिका की जोड़ी की तारीफ करते हुए लिखा, “किंग और उनकी क्वीन वापस आ गए हैं। उनकी केमिस्ट्री, रोमांस और जादू सब कुछ शानदार है।” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि दीपिका गाने में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनसे नजरें हटाना मुश्किल है।
कई प्रशंसकों का कहना है कि सिर्फ एक गाने से दीपिका ने फिल्म को लेकर उनकी उत्सुकता बढ़ा दी है। कुछ फैंस ने तो गाने को बार-बार देखने की बात भी कही है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को ‘क्वीन’ कहकर संबोधित करते हुए प्रशंसक उनकी वापसी और आने वाली फिल्म को लेकर उत्साह जता रहे हैं।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पहले गाने ‘तू मिल जाए’ के रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है। खासकर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज का इंतजार है।