

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: 'Kantara' controversy flares up again, netizens furious over Ranveer Singh's demand for an 'unconditional apology'
मुंबई। फिल्म कांतारा से जुड़े विवाद को लेकर एक बार फिर अभिनेता रणवीर सिंह चर्चा में हैं। कर्नाटक हाई कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान कोर्ट ने रणवीर सिंह को माफी मांगने की सलाह दी, जिसके बाद यह मामला दोबारा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।
मामले की सुनवाई जस्टिस एम. नागप्रसन्ना की सिंगल बेंच में हुई, जहां रणवीर सिंह ने हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR और प्राइवेट शिकायत को रद्द करने की मांग की थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें माफी मांगने को कहा, जबकि इस मामले में कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर नेटिजन्स की अलग प्रतिक्रिया देखने को मिली। बड़ी संख्या में यूजर्स ने पुराने विवाद को दोबारा उठाए जाने पर नाराजगी जताई।
कई यूजर्स का कहना है कि यह मुद्दा पहले ही खत्म हो चुका था और अब इसे खींचने की जरूरत नहीं है। “मूव ऑन”, “अब बहुत हो गया” और “Done and dusted” जैसे कमेंट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं।
रणवीर सिंह इस विवाद पर पहले ही सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुके हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि उनका उद्देश्य केवल ऋषभ शेट्टी के शानदार अभिनय की सराहना करना था, न कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि वे देश की सभी सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करते हैं और यदि किसी को ठेस पहुंची है तो वह दिल से माफी मांगते हैं।
सोशल मीडिया पर कई फैंस रणवीर के समर्थन में भी नजर आए। कुछ यूजर्स ने कहा कि एक्टर को बार-बार इसी विवाद में घसीटना सही नहीं है, खासकर तब जब वह पहले ही माफी मांग चुके हैं।
हाल ही में रणवीर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की सफलता के बाद यह मुद्दा फिर सुर्खियों में आया है। कुछ यूजर्स का मानना है कि फिल्म की लोकप्रियता के चलते ही पुराने विवाद को दोबारा उछाला जा रहा है।
फिलहाल मामला कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है कि क्या इस विवाद को अब खत्म कर आगे बढ़ जाना चाहिए।