

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: Ravi Dubey's powerful transformation, rigorous preparation for the role of 'Lakshman'
मुंबई। अभिनेता रवि दुबे इन दिनों अपने जबरदस्त फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक शर्टलेस तस्वीर साझा की, जिसमें वह बॉक्सिंग स्टांस में नजर आ रहे हैं। चिसल्ड फिजीक और मस्कुलर आर्म्स के साथ उनका इंटेंस लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट के साथ उन्होंने “Rising Up” कैप्शन दिया और बैकग्राउंड में आइकॉनिक ट्रैक Eye of the Tiger का इस्तेमाल किया, जिसने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया।
रवि दुबे का यह ट्रांसफॉर्मेशन खास इसलिए भी है क्योंकि वह निर्देशक नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले हैं। फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है। उनके हालिया लुक से साफ संकेत मिलता है कि वह इस योद्धा जैसे किरदार के लिए लंबे समय से कड़ी फिजिकल ट्रेनिंग और सख्त अनुशासन का पालन कर रहे हैं।
हालांकि रवि ने अपने किरदार की तैयारी को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर दिख रही झलक से साफ है कि उन्होंने इस आइकॉनिक रोल के लिए खुद को पूरी तरह तैयार किया है।
पोस्ट सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने कमेंट सेक्शन में उनकी मेहनत की सराहना की। कई यूजर्स ने उनके लुक को “पावरफुल” और “परफेक्ट वॉरियर फिजीक” बताया।
अभिनय के अलावा रवि दुबे पर्दे के पीछे भी अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं। अपनी पत्नी और अभिनेत्री सरगुन मेहता के साथ मिलकर उन्होंने Dreamiyata Entertainment की स्थापना की है। यह प्रोडक्शन हाउस कई सफल टीवी और डिजिटल प्रोजेक्ट्स दे चुका है। एक्टिंग और प्रोडक्शन दोनों मोर्चों पर सक्रिय रवि दुबे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लगातार अपना दायरा बढ़ा रहे हैं।