

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: Release date of Sanjay Dutt's film 'Aakhri Sawaal' announced, will hit theatres on May 15, 2026
मुंबई। नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वारंग की बहुप्रतीक्षित फिल्म आखरी सवाल की रिलीज डेट सामने आ गई है। संजय दत्त स्टारर यह फिल्म अब 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने एक दमदार पोस्टर जारी कर इस बात की आधिकारिक घोषणा की है।
फिल्म के नए पोस्टर में एक बड़े ‘क्वेश्चन मार्क’ के बीच संजय दत्त का गंभीर चेहरा नजर आता है, जो फिल्म के गहरे और संवेदनशील विषय की झलक देता है। पोस्टर की टैगलाइन – “वो सवाल जो भारत ने पूछना कभी बंद नहीं किया” – फिल्म की थीम को और मजबूत बनाती है और दर्शकों के बीच जिज्ञासा बढ़ाती है।
आखरी सवाल में भारत के प्रमुख संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 साल की यात्रा को दिखाया जाएगा। इस संगठन की स्थापना केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में की थी। फिल्म में एक ऐसी अहम बैठक को दिखाया जाएगा, जिसने देश के भविष्य को प्रभावित किया। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म इतिहास के उन पहलुओं को सामने लाएगी, जो अब तक आम लोगों के लिए अनकहे और अनदेखे रहे हैं।
फिल्म में संजय दत्त के साथ अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा नजर आएंगे। इतनी मजबूत कास्ट के साथ फिल्म से दर्शकों को एक प्रभावशाली सिनेमाई अनुभव की उम्मीद है।
फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है, जिन्हें उनकी मराठी फिल्म ‘पिकासो’ के लिए नेशनल अवॉर्ड में स्पेशल मेंशन मिल चुका है। इसे निखिल नंदा और धनराज नथवानी ने प्रस्तुत किया है, जबकि संजय दत्त भी इसके निर्माता हैं। फिल्म की कहानी और डायलॉग उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं।
15 मई 2026 को रिलीज होने जा रही आखरी सवाल को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।