

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: The wait is over! 'Aspirants' Season 3 premieres on March 13th; find out what the big twist will be for Abhilash's position and friendship.
मुंबई। सुपरहिट हिंदी ड्रामा एस्पिरेंट्स सीजन 3 की आधिकारिक घोषणा हो गई है। भारत के लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video India ने बताया कि नया सीजन 13 मार्च को भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम होगा। इस सीरीज का निर्माण The Viral Fever (TVF) ने किया है और निर्देशन दीपेश सुमित्रा जगदीश ने संभाला है।
इस बार भी नवीन कस्तुरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सन्नी हिंदुजा, नमिता दुबे और टेंगम सेलिन अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे। वहीं जतिन गोस्वामी नई एंट्री के तौर पर जुड़ रहे हैं।
दो टाइमलाइन में दिखेगी अभिलाष की कहानी
एस्पिरेंट्स सीजन 3 में डीएम अभिलाष की कहानी दो अलग-अलग टाइमलाइन में आगे बढ़ेगी। वर्तमान में संदीप ओझा द्वारा लगाए गए आरोपों के चलते अभिलाष के खिलाफ जांच शुरू हो जाती है। इसका असर उसके करियर और निजी रिश्तों पर पड़ता है। वहीं अतीत में, आईआरएस बनने के बाद वह आखिरी बार आईएएस परीक्षा की तैयारी करने का फैसला करता है।
प्राइम वीडियो इंडिया के कंटेंट लाइसेंसिंग डायरेक्टर मनीष मेघानी ने कहा कि यह सीरीज सपनों और जिम्मेदारियों को सच्चाई के साथ पेश करती है। वहीं TVF के प्रेसिडेंट विजय कोशी के मुताबिक, नया सीजन अभिलाष की जिंदगी के अहम मोड़ को गहराई से दिखाएगा।