

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: Trailer of 'Ek Din' released, Junaid Khan-Sai Pallavi's simple love story wins hearts
मुंबई। एक दिन का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। जुनैद खान और साई पल्लवी की जोड़ी को दर्शकों से जबरदस्त सराहना मिल रही है। फिल्म एक सादगी भरी, भावनात्मक और दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी पेश करती नजर आ रही है।
भावनाओं से भरी अलग कहानी
ट्रेलर में जुनैद खान एक शर्मीले और अंतर्मुखी युवक के किरदार में नजर आते हैं, जिसे अपनी सहकर्मी साई पल्लवी से प्यार हो जाता है। वहीं साई एक जिंदादिल और खुशमिजाज लड़की के रूप में दिखती हैं। कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब जापान में एक हादसे के बाद साई ‘ट्रांजिएंट ग्लोबल एमनेशिया’ (TGA) का शिकार हो जाती हैं और उन्हें केवल जुनैद ही याद रहते हैं।
ट्रेलर ने बढ़ाई उम्मीदें
ट्रेलर में रोमांस, इमोशन और उम्मीद का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। यह कहानी प्यार, विश्वास और किस्मत के जादू को दर्शाती है, जिसने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है। सोशल मीडिया पर फैंस इस जोड़ी की सादगी और केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
आमिर-मंसूर की जोड़ी फिर साथ
इस फिल्म के जरिए आमिर खान और मंसूर खान एक बार फिर साथ आए हैं। इससे पहले यह जोड़ी ‘कयामत से कयामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’ और ‘जाने तू... या जाने ना’ जैसी यादगार फिल्में दे चुकी है।
1 मई को होगी रिलीज
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।