

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: Virat Karna's powerful look from 'Nagabandham' revealed, makers say work on VFX is progressing rapidly
मुंबई। साल 2026 की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडियन फिल्मों में शामिल ‘नागाबंधम’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के टीज़र ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोरी थी और अब मेकर्स ने फिल्म से अभिनेता Virat Karna का नया इंटेंस पोस्टर जारी कर फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। पोस्टर में विराट कर्णा बेहद खूंखार अंदाज़ में दिखाई दे रहे हैं, जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को नई ऊंचाई दे दी है।
जारी किए गए नए पोस्टर में विराट कर्णा लंबे बाल और घनी दाढ़ी के साथ रफ-एंड-टफ लुक में नजर आ रहे हैं। उनके हाथों में सांप लिपटा हुआ दिखाई देता है, जबकि दूसरे हाथ में चाकू है। बैकग्राउंड में चमकती बिजली और रहस्यमयी माहौल फिल्म के डार्क और फैंटेसी वर्ल्ड की झलक देता है।
फिल्म के इस पोस्टर ने सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही फैंस के बीच सनसनी मचा दी है। दर्शक इसे अब तक के सबसे दिलचस्प कैरेक्टर रिवील्स में से एक बता रहे हैं।
पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने बताया कि फिल्म का VFX वर्क पूरी रफ्तार से चल रहा है और बड़े पर्दे पर दर्शकों को एक भव्य विजुअल एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा। मेकर्स के मुताबिक, टीज़र को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब फिल्म का थिएट्रिकल अनुभव दर्शकों के लिए और भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है।
फिल्म को एक बड़े विजुअल स्पेक्टेकल के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिसमें हाई-एंड ग्राफिक्स और पौराणिक फैंटेसी का अनोखा मेल देखने को मिलेगा।
हाल ही में रिलीज हुए ‘नागाबंधम’ के टीज़र को दर्शकों ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी थी। टीज़र में रहस्य, एडवेंचर और पौराणिक दुनिया की झलक दिखाई गई थी, जिसने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी। शानदार बैकग्राउंड स्कोर और सिनेमैटिक विजुअल्स ने फिल्म को लेकर उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।
फिल्म का म्यूजिक भी दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। फिल्म का गाना “नमो रे” यूट्यूब पर 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है, जबकि शादी और उत्सव पर आधारित ट्रैक “सुरा सुरा” को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
‘नागाबंधम’ भारतीय पौराणिक कथाओं और सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित फिल्म बताई जा रही है। फिल्म में फैंटेसी, रहस्य और इमोशन्स का मिश्रण देखने को मिलेगा। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म दर्शकों को एक नया और फ्रेश सिनेमाई अनुभव देने वाली है।
फिल्म में विराट कर्णा के साथ नाभा नटेश, जगपति बाबू और ऋषभ शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और निर्देशन अभिषेक नामा ने संभाला है।
फिल्म का निर्माण किशोर अन्नापुशेट्टी और निशिता नागिरेड्डी द्वारा किया जा रहा है। ‘नागाबंधम’ 3 जुलाई 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।