

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Food Minister Dayal Das Baghel met directly with workers at the support center; after listening to their issues, he assured them of immediate solutions.
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित 'सहयोग केंद्र' सोमवार को एक बार फिर कार्यकर्ताओं और सरकार के बीच संवाद का प्रभावी मंच बना। प्रदेश के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने सहयोग केंद्र पहुंचकर विभिन्न जिलों से आए भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधे मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और जनहित से जुड़े सुझावों पर विस्तार से चर्चा की।
खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि सहयोग केंद्र संगठन और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु की भूमिका निभा रहा है। इसके माध्यम से कार्यकर्ता जनता की समस्याओं और स्थानीय मुद्दों को सीधे सरकार तक पहुंचा रहे हैं, जिससे उनके समयबद्ध और प्रभावी समाधान की दिशा में तेजी से कार्रवाई संभव हो रही है।
मंत्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता हर जनसमस्या का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थानीय समस्याएं, विकास कार्यों से जुड़े विषय और जनहित के मुद्दे मंत्री के समक्ष रखे। मंत्री ने सभी सुझावों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का फीडबैक सरकार के लिए नीति निर्माण और विकास कार्यों को गति देने में अहम भूमिका निभाता है।
इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू और कार्यालय मंत्री अशोक बजाज भी सहयोग केंद्र में उपस्थित रहे। दिनभर कार्यकर्ताओं की आवाजाही जारी रही और संगठन तथा सरकार के बीच बेहतर समन्वय और संवाद की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।