

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Former IAS officer Divya Mittal enters the electoral fray; announces the formation of a new party.
आइएएस की नौकरी से इस्तीफा देने के बाद दिव्या मित्तल ने राजनीति में आने की घोषणा की है। उन्होंने गुरुवार को आठ मिनट का एक वीडियो जारी कर कहा, कि वह किसी राजनीतिक पार्टी के साथ नहीं जाएंगी। वह 'जननीति भारत पार्टी' के नाम से खुद की एक पार्टी बना रही हैं, जो आगामी विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी। हालांकि, वह खुद कहां से चुनाव लड़ेंगी, इस बात को अभी तक स्पष्ट नहीं किया है। ऐसे में उनके मीरजापुर सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है।
इस वक्त मीरजापुर सदर से भाजपा के रत्नाकर मिश्र लगातार दो बार से विधायक हैं। 2012 तक इस सीट पर सपा का प्रभाव था और 2022 में भी सपा के कैलाश चौरसिया दूसरे स्थान पर रहे थे। मीरजापुर और देवरिया की जिलाधिकारी रहीं दिव्या मित्तल ने कहा, कि हमारी पार्टी में हर व्यक्ति की बात सुनी जाएगी और सरकार लोगों की जरूरत के अनुसार काम करेगी।