

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Ginger Hotel makes its debut in Naya Raipur with 111 rooms.
रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर अब केवल प्रशासनिक राजधानी के रूप में ही नहीं, बल्कि तेजी से विकसित होते बिजनेस, निवेश और हॉस्पिटैलिटी डेस्टिनेशन के रूप में भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। इसी कड़ी में देश की प्रमुख हॉस्पिटैलिटी कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) ने नवा रायपुर में अपने प्रतिष्ठित Ginger Hotel की स्थापना की घोषणा की है।
IHCL की ओर से नवा रायपुर में 111 कमरों वाला Ginger Hotel विकसित किया जाएगा। यह परियोजना ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट के रूप में तैयार होगी, जिसके लिए IHCL ने ECHT Ventures के साथ साझेदारी की है। इस परियोजना के आकार लेने के बाद नवा रायपुर में आने वाले निवेशकों, कारोबारियों, प्रोफेशनल्स और पर्यटकों के लिए आधुनिक हॉस्पिटैलिटी सुविधाओं का विस्तार होगा।
नवा रायपुर की राष्ट्रीय पहचान का प्रमाण : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में देश की प्रतिष्ठित हॉस्पिटैलिटी कंपनी IHCL के Ginger Hotel के आने को छत्तीसगढ़ के प्रति बढ़ते निवेशकों के विश्वास और नवा रायपुर की राष्ट्रीय पहचान का प्रमाण बताया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नवा रायपुर को आधुनिक, सुविधायुक्त और निवेश के अनुकूल शहर के रूप में विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है। देश-विदेश से आने वाले निवेशकों, उद्यमियों, प्रोफेशनल्स और पर्यटकों के लिए बेहतर हॉस्पिटैलिटी सुविधाओं का विस्तार शहर की आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नवा रायपुर अब केवल प्रशासनिक राजधानी तक सीमित नहीं है, बल्कि निवेश, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन और आधुनिक सेवाओं के प्रमुख केंद्र के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
बिजनेस और हॉस्पिटैलिटी इकोसिस्टम को मिलेगी मजबूती : ओपी चौधरी
वित्त एवं आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि नवा रायपुर में Ginger Hotel का आगमन शहर के तेजी से विकसित होते बिजनेस और हॉस्पिटैलिटी इकोसिस्टम को नई मजबूती देगा।
उन्होंने कहा कि नवा रायपुर में विश्वस्तरीय संस्थानों, निवेश परियोजनाओं और कॉर्पोरेट गतिविधियों का लगातार विस्तार हो रहा है। इसके साथ ही गुणवत्तापूर्ण आवास और आतिथ्य सुविधाओं की मांग भी बढ़ रही है। ऐसे में Ginger जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड की परियोजना शहर की बढ़ती संभावनाओं को दर्शाती है।
ओपी चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि नवा रायपुर में निवेश करने वाले उद्यमियों और यहां आने वाले देश-विदेश के प्रतिनिधियों को आधुनिक और सुविधाजनक इकोसिस्टम उपलब्ध कराया जाए।
निवेश और पर्यटन को मिल सकता है नया बढ़ावा
111 कमरों वाला यह होटल नवा रायपुर में बिजनेस विजिटर्स और पर्यटकों के लिए अतिरिक्त आवासीय सुविधा उपलब्ध कराएगा। राजधानी क्षेत्र में कॉर्पोरेट गतिविधियों, सम्मेलनों, निवेश कार्यक्रमों और संस्थागत गतिविधियों के विस्तार के साथ इस तरह की हॉस्पिटैलिटी परियोजनाओं को शहर के विकास से जोड़कर देखा जा रहा है।
Ginger Hotel जैसी राष्ट्रीय स्तर की हॉस्पिटैलिटी ब्रांड की परियोजना से नवा रायपुर की बिजनेस डेस्टिनेशन के रूप में ब्रांडिंग को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह परियोजना शहर में निजी निवेश और आधुनिक सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।