Gold Silver Price Today Gold and silver prices increased again before Diwali know what is today latest price
नई दिल्ली। दीपावली के मौके पर सोना-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है, और दोनों कीमती धातुएं अपनी ऊंचाई पर पहुंच चुकी हैं। यदि आप इस दिवाली सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले इनके ताजा दामों पर नजर जरूर डालें। सर्राफा बाजार के अनुसार, आज 30 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। हालांकि, पिछले 24 घंटों में इनके भावों में वृद्धि दर्ज की गई है। आपको बता दें कि, दो दिन पहले सोने और चांदी के दाम स्थिर थे, फिर कल से इनकी कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली हैं।
दिल्ली : आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹80,635 प्रति 10 ग्राम है, और 22 कैरेट सोने का भाव ₹73,861 प्रति 10 ग्राम। चांदी की कीमत ₹1,08,000 प्रति किलोग्राम है।
मुंबई : आज मुंबई में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव प्रति 10 ग्राम ₹78,380 है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹74,650 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹1,08,000 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है।
जयपुर : आज जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव ₹79,611 प्रति 10 ग्राम, और 22 कैरेट सोने का भाव ₹72,923 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹1,08,000 प्रति किलोग्राम है।
नोएडा : आज नोएडा में 24 कैरेट सोने का भाव ₹81,310 प्रति 10 ग्राम, और 22 कैरेट सोने का भाव ₹74,550 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹1,03,100 प्रति किलोग्राम है।
लखनऊ : आज लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव ₹78,490 प्रति 10 ग्राम, और 22 कैरेट सोने का भाव ₹74,550 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹1,08,000 प्रति किलोग्राम है।
गुरुग्राम : आज गुरुग्राम में 24 कैरेट सोने का भाव ₹79,963 प्रति 10 ग्राम, और 22 कैरेट सोने का भाव ₹74,750 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹1,08,000 प्रति किलोग्राम है।
रायपुर : आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,440 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8,116 प्रति ग्राम है।
भोपाल : आज सोने की कीमत 22 कैरेट सोने के लिए ₹ 7,445 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 8,121 प्रति ग्राम है।
जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और अंतरास्ट्रीय आर्थिक उथल-पुथल के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोने की मांग बढ़ रही है। वहीं दीवाली के त्योहारी सीजन के कारण भी सोने-चांदी की मांग में वृद्धि हुई है, जिससे दामों में उछाल आया है।
अन्य समाचार
Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media