

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Kondagaon Youth Congress leader arrested with 210 fake notes of Rs 500
फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव में पुलिस ने 500-500 रुपये के नकली नोटों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। राजेश सोरी नाम का यह व्यक्ति खुद को कांग्रेस नेता बता रहा है। जो ग्राम गुहाबोरण्ड, जिला कोंडागांव का निवासी है। राजेश के बाइक में भी उपाध्यक्ष ब्लाक युवक कांग्रेस लिखा हुआ है। राजेश के पास से पुलिस ने कुल कुल 1 लाख 5 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किये हैं। आरोपी के पास से कुल 210 नोट बरामद किये गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजेश सोरी ओडिशा से नकली नोटों को लाकर छत्तीसगढ़ के बाजारों में खपाने की योजना बना रहा था। लेकिन उससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे फरसगांव थाना क्षेत्र के पासंगी पुल के समीप संदेहास्पद गतिविधियों के आधार पर पकड़ा। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से 500-500 रुपये के कुल 210 नकली नोट बरामद किए।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नकली नोटों के निर्माण और प्रसार के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस का मानना है कि, आरोपी किसी बड़े नकली नोट निर्माण गिरोह का हिस्सा हो सकता है। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य संबंधित व्यक्तियों की तलाश में जुटी हुई है।