

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

MP News: High-voltage drama by heavily intoxicated young women; they terrorized the street while brandishing sharp weapons video goes viral.
सागर। मध्य प्रदेश के सागर शहर में रविवार देर रात गोपालगंज थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के पास शराब के नशे में युवक-युवतियों द्वारा हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में एक युवती हाथ में बका (धारदार हथियार) लेकर सड़क पर घूमती और उसे लहराती हुई दिखाई दे रही है, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक-युवतियों ने नशे की हालत में सड़क पर जमकर हंगामा किया और राह चलते लोगों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाके में हुई इस घटना से आम लोगों में भय का माहौल बन गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में युवती हाथ में बका लहराती नजर आ रही है, जबकि उसके साथ मौजूद युवक भी शोर-शराबा और हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद गोपालगंज थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर युवक-युवतियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और संबंधित लोगों की पहचान होते ही उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि बस स्टैंड जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।