

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

MP News: Video of youths brandishing swords and knives goes viral in Indore, police investigate
इंदौर। इंदौर में सोशल मीडिया पर एक खतरनाक वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में कुछ युवक तलवार और चाकू जैसे धारदार हथियारों के साथ गाने पर नाचते और उन्हें लहराते नजर आ रहे हैं। मामला बाणगंगा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के गोविंद नगर खारचा इलाके का बताया जा रहा है।
हथियार लहराते हुए डांस करते दिखे युवक
वायरल वीडियो में तीन युवक सार्वजनिक स्थान पर गाने की धुन पर झूमते हुए तलवार और चाकू लहराते दिखाई दे रहे हैं। इस तरह खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन करने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वीडियो में सामने आए युवकों में अतुल ठाकुर और उसके दो साथियों के नाम बताए जा रहे हैं, जो गोविंद नगर खारचा के निवासी हैं।
खुद सोशल मीडिया पर किया था अपलोड
जानकारी के मुताबिक यह वीडियो आरोपियों में से ही एक युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया था। इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इसे लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने लिया संज्ञान
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस युवकों की पहचान की पुष्टि करने के साथ ही यह भी जांच कर रही है कि उनके पास आए हथियार कहां से आए और इस हरकत के पीछे उनकी मंशा क्या थी।
आर्म्स एक्ट के तहत हो सकती है कार्रवाई
पुलिस सूत्रों के अनुसार बिना लाइसेंस के धारदार हथियार रखना और सार्वजनिक स्थान पर उनका प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, 1959 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।