

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Major step towards NTA exam reforms: CM Sai expresses gratitude to the Centre for the formation of a high-powered task force.
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए केंद्र सरकार द्वारा हाई-पावर्ड टास्क फोर्स के गठन का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं की चिंताओं को गंभीरता से लिया है और परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित व पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्र सरकार पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कठोर कानून बना रही है। इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता और पारदर्शिता मजबूत होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई को घोषणा की कि NTA की परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए एक मल्टीडिसिप्लिनरी हाई-पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इस टास्क फोर्स की अध्यक्षता देश के प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणि करेंगे।
इस उच्च स्तरीय समिति में तकनीक, शिक्षा, सुरक्षा, अंतरिक्ष और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं। इनमें ISRO के पूर्व चेयरमैन एस. सोमनाथ, पूर्व IB निदेशक तपन डेका, IIT मद्रास के निदेशक वी. कामकोटी, पूर्व शिक्षा सचिव अनीता करवाल और लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ अमृत लाल मीणा सदस्य के रूप में शामिल हैं।
टास्क फोर्स परीक्षा प्रणाली को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने और संरचनात्मक सुधारों के लिए सुझाव देगी। इसका मुख्य उद्देश्य परीक्षा सुरक्षा बढ़ाना, पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाना और छात्रों के बीच परीक्षाओं की विश्वसनीयता कायम करना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टास्क फोर्स की रिपोर्ट मिलने के बाद परीक्षा प्रणाली की क्रेडिबिलिटी, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम तेजी से लागू किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) की दो दिवसीय बैठक का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि बैठक में गांवों के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में पूर्व आईएएस एवं भारत सरकार के पूर्व सचिव अमरजीत सिन्हा तथा पद्मश्री पोपट राव पवार ने अधिकारियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि दोनों विशेषज्ञों का अनुभव ग्रामीण विकास और सुशासन को नई दिशा देने में उपयोगी साबित होगा।